मोटरसाइकिल सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत

जालंधर, हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव कंग साहबू के पास सड़क हादसे में ट्रक के नीचे आने से मोटरसाइकिल सवार एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखजीत सिंह पुत्र रणजोध सिंह निवासी गांव रायपुर रईया मेहतपुर के रूप में हुई है।
मोटरसाइकिल रोककर देखने गया तो ट्रक के अगले हिस्से के नीचे मोटरसाइकिल सुखजीत सिंह मृत पड़ा था। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी ए.एस.आई जनक राज ने बताया कि मृतक के चाचा के लड़के बख्शीश सिंह पुत्र तख्त सिंह निवासी छोहले मेहतपुर के बयान पर थाना सदर नकोदर में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *