म्‍यांमार के लड़ाकू विमानों ने मिजोरम से सटी भारतीय सीमा पर बरसाए बम, 3 की मौत

Napyida : म्‍यांमार के फाइटर जेट्स ने बुधवार को कैंप विक्‍टोरिया पर बमबारी की। यह कैंप भारत के राज्‍य मिजोरम से सटा हुआ है। फाइटर जेट्स ने चिन नेशनल आर्मी  के हेडक्‍वार्ट्स पर हमला किया। यह संगठन म्‍यांमार का सबसे ताकतवर सशस्‍त्र संगठन है। जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक इन हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल है। जो व‍ीडियो आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि हमला कितना भयानक रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *