जालंधर, (संजय शर्मा)-भारतीय जनता पार्टी जालंधर मंडल नंबर 16 ने केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद किया और लड्डू बाटे और कहा कि इस फैसले से भारत के हजारों सिख और अन्य अल्पसंख्यक परिवारों को बड़ा लाभ मिलेगा।यहां जारी एक बयान में, भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एवम मंडल 16 के प्रभारी किशनलाल शर्मा ने कहा कि सीएए का कार्यान्वयन इन अल्पसंख्यक परिवारों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जो अपने परिवार के सदस्यों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए अपने देशों से भारत आए थे।उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और अन्य देशों से सैकड़ों परिवारों को भारत लाए थे, ताकि उनकी जान बचाई जा सकें और उन्हें निष्पक्ष, स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को स्कूल में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।उन्होंने ने कहा कि सीएए लागू होने से अब इन परिवारों को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह इन परिवारों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आभारी हैं जिन्होंने पहले इस सीएए कानून को पारित किया और अब इसे लागू करके अल्पसंख्यकों को लाभ पहुंचाया है।इस अवसर पर जसवीर , मनजीत,शिंदो,कमल, कुलविंदर, जसवंत, बलवीर, रानी, संतोष,मोनू, दलजीत, कमलजीत, मीना, वीरा,फिरोज मसीह जनरल सेक्रेटरी मौजूद रहें।