मेडिकल करवाने आरोपी वहां से भाग गया

जालंधर,  थाना 6 की पुलिस 5 आरोपियों का मेडिकल करवाने आई थी। इस दौरान एक आरोपी वहां से भाग गया। इस घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उक्त फरार आरोपी लूट के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस सिविल अस्पताल में उसका मेडिकल करवाने के लिए लाई थी और इस दौरान आरोपी अस्पताल के एक्स-रे रूम से फरार हो गया। आरोपी की पहचान सोनू निवासी बस्ती शेख के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनू को लूट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा चार और अपराधी भी पकड़े हुए थे। सभी को पुलिस मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में लेकर गई थी। वहीं लूट का आरोपी सोनू पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार हो गया। सोनू जिसे पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया था पेशेवर अपराधी है। सोनू के खिलाफ चोरी, नशा तस्करी से लेकर छीनाझपटी के कई मामले दर्ज हैं। सिविल अस्पताल के एक्स-रे विभाग में जिस वक्त सोनू फरार हुआ उस वक्त वहां पर भीड़ ज्यादा थी। सोनू ने भीड़ का फायदा उठाया और फरार हो गया। पुलिस ने सोनू को पकड़ने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *