मुंबई में आतंकियों ने मचाया था कोहराम, जानिए अब कितनी मुस्तैद हुई सुरक्षा और क्या हैं खामियां

नई दिल्ली, मुंबई में 15 साल पहले हुए 26/11 के आतंकी हमलों के बाद भारत के सुरक्षा तंत्र में काफी बुनियादी बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में समुद्री सुरक्षा को कड़ा करने और खुफिया ग्रिड में खामियों को ठीक करने से लेकर आतंकवाद से निपटने के लिए कानूनी ढांचे को मजबूत करने और आतंकी मामलों की जांच के लिए विशेष एजेंसियों की स्थापना जैसे उपाय शामिल हैं। आइए आइए जानते क्या—क्या उपाय किए गए। 26/11 के बाद नौसेना को समुद्री सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी दी गई। भारतीय तट रक्षक को क्षेत्रीय जल का अधिकार दिया। उसे भारत के समुद्र तट पर आने वाले सैकड़ों नए समुद्री पुलिस थानों के साथ समन्वय करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकार ने 20 मीटर से अधिक लंबे सभी जहाजों के लिए स्वचालित पहचान प्रणाली रखना अनिवार्य कर दिया है, जो इनकी पहचान और जानकारी जारी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *