पंजाब सरकार द्वारा छात्रों को समय का समकक्ष बनाने के लिए किए जा रहे है अनेक प्रयास

जालंधर, विद्यार्थियों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान कर ही राज्य एवं देश को विकास की ऊंचाइयों पर लेकर जाया जा सकता है। यह विचार पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने बीती शाम स्वामी मोहन दास सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त की।

छात्रों से रू-ब-रू होते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि छात्र देश की पूंजी हैं और भविष्य में उन्हें ही देश की बागडोर संभालनी है।
उन्होंने कहा कि राज्य को प्रगति के रास्ते पर लेकर जाने के लिए प्रत्येक छात्र के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरू किए है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल विद्यार्थियों को समय का भागीदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और इसके जल्द ही सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
श्री संधवां ने यह भी कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार ने आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.आर.एस. वहीं अन्य उच्च पदों पर राज्य का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक कोचिंग सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों के विकास के लिए प्रयत्न किए जा रहे है। उन्होंने विद्यार्थियों को रूचि के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और उन्हें इस समय का सही प्रयोग करना चाहिए।

उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से राज्य और देश की प्रगति के लिए छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन से विद्यार्थी देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने में सक्षम बन सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *