देश में भले ही अभी पूर्ण लॉकडाउन नहीं है, मगर आज से मुंबई, रायपुर और भोपाल समेत देश के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है. कई शहरों में मार्च से ही नाइट कर्फ्यू लगाने की कवायद शुरू हो गई, मगर अब सरकारें कोरोना पर काबू पाने के लिए थोड़ा और सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो रही हैं. लेकिन आज सुबह की मुंबई की दादर की तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं. दादर केी सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखकर लगता ही नहीं कि लोगों के बीच कोरोना का कोई खौफ भी हो. मगर आज से मुंबई, रायपुर और भोपाल समेत देश के कई शहरों में वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो रही है. कई शहरों में मार्च से ही नाइट कर्फ्यू लगाने की कवायद शुरू हो गई, मगर अब सरकारें कोरोना पर काबू पाने के लिए थोड़ा और सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो रही हैं. लेकिन आज सुबह की मुंबई की दादर की तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं. दादर केी सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ देखकर लगता ही नहीं कि लोगों के बीच कोरोना का कोई खौफ भी हो. आज से मुंबई, पुणे और नागपुर समेत महाराष्ट्र के सभी शहरों और जिले में लॉकडाउन शुरू हो रहा है जो रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगा. इस वक्त पूरा महाराष्ट्र वीकेंड लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की जद में रहेगा. बता दें कि यह पहला वीकेंड है जो पूरी तरह से लॉकडाउन में रहेगा. जरूरी सेवाओं के अलावा किसी को भी इस दौरान आवाजाही की इजाजत नहीं होगी. मुंबई प्रशासन ने इसके लिए अलग से गाइडलाइन भी जारी की है.