युवक को 8 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया

जालंधर,  कमिश्नरेट पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन यूनिट ने एक युवक को 8 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रतन उर्फ काका पुत्र प्रेमचंद निवासी मोहल्ला नंबर 29 जालंधर कैंट के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए एसीपी कंवलजीत सिंह ने बताया कि स्पेशल ऑपरेशन यूनिट के प्रभारी अश्विनी नंदा के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने कैंट के दशहरा ग्राउंड से एक युवक को शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो उससे 8 ग्राम हेरोईन बरामद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *