मिस्टर इंडिया’ जैसी बड़ी फिल्मों में इन्होंने कई बड़े रोल निभाए

नई दिल्ली, 90 के दशक की फिल्मों में अक्सर आपने एक अंग्रेज को विलेन का रोल करते हुए देखा होगा. फिल्म ‘मर्द’ से लेकर ‘कालिया’ और ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी बड़ी फिल्मों में इन्होंने कई बड़े रोल निभाए. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर विलेन बॉब क्रिस्टो की. बॉब भले ही फिल्मों में लड़ाई-झगड़े करते थे लेकिन उनकी असल जिंदगी में रोमांस के रंग भी बड़े दिलचस्प थे. बॉब का भारत पहुंचने का किस्सा भी बड़ा मजेदार था. वो मस्कट के लिए ऑस्ट्रेलिया से निकले लेकिन वीजा नहीं मिला तो भारत में ही रुकना पड़ा था. एक दिन बॉब क्रिस्टो ने एक मैगजीन में फेमस एक्ट्रेस परवीन बाबी की एक तस्वीर देखी और उन्हें देखते ही रह गए. परवीन से मिलने की ख्वाहिश लिए बॉब मुंबई पहुंचे. इसके बाद का किस्सा बेहद दिलचस्प है.
बॉलीवुड के खतरनाक विदेशी विलेन बॉब क्रिस्टो का जन्म ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में 1938 में हुआ था. वर्ल्ड वॉर-2 में पिता के साथ जर्मनी गए. वहां दादी और बुआ ने इन्हें पाला था. बॉब कुछ समय तक थिएटर में काम करते रहे लेकिन इस फील्ड में करियर नहीं बनाया. सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने के बाद इसी में अपना करियर बनाया. थिएटर करने के दौरान ही बॉब की मुलाकात हेल्गा से हुई जो बाद में उनकी जीवनसाथी बनीं. दोनों के तीन बच्चे हुए. परिवार बसा ही थी कि कुछ सालों में ही एक कार एक्सीडेंट में हेल्गा की मौत हो गई. इसके बाद बॉब ने नरगिस नाम की एक महिला से दूसरी शादी की. जिनसे एक बेटा भी हुआ. 20 मार्च, 2011 को हार्ट अटैक से बॉब का निधन हो गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *