महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा जारी रहेगी : लालजीत सिंह भुल्लर

CHANDIGARH : पंजाब के परिवहन और आतिथ्य विभाग के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पद संभाला। उनके पद संभालने के मौके पर लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह, शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक श्री मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक हरमीत सिंह पठाणमाजरा, विधायक मनजिन्दर सिंह लालपुरा, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और अन्य आदरणिय मौजूद थे। स. भुल्लर ने ‘आप’ कन्वीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया और सौंपी गई ज़िम्मेदारी को तनदेही से निभाने का प्रण लिया। जिला तरनतारन के विधानसभा हलका पट्टी से सम्बन्धित और कृषि पेशे से जुड़े भुल्लर ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि पिछली सरकारों के कारण व्यवस्था भ्रष्ट हो चुकी है। इन ख़ामियों को ढूंढ कर पी.आर.टी.सी., पंजाब रोडेवज़ बस सर्विस और परिवहन विभाग को सुरजीत किया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि एक पर्मिट पर कई-कई नाजायज़ बसें चलाने और 40 किलोमीटर के रूट पर्मिट में 250 किलोमीटर तक का विस्तार करके बसें चलाने जैसे मामलों की गहराई से जांच की जाएगी।
भुल्लर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा हाल ही में जारी किये गए परमिटों की भी जांच की जाएगी। मंत्री ने कहा, ”मैंने आज पद संभालने के साथ ही काम शुरू कर दिया है। महिलाओं के लिए बसों में मुफ़्त बस सफऱ की सुविधा जारी रखने का भरोसा देते हुये स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि लोगों के लिए जहां ऐसी और सहूलतें लाईं जाएंगी, वहीं बच्चों, बुज़ुर्गों और अपाहिज व्यक्तियों के लिए सीटों का आरक्षण यकीनी बनाया जायेगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि आप की सरकार में राजनीतिक बदलाखोरी को कोई जगह नहीं है परन्तु नाजायज़ चल रही बसों को हर हाल में रोका जायेगा। पद संभालने से तुरंत बाद परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग की और विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *