जालंधर, थाना रामा मंडी की पुलिस ने महानगर में मोबाइल छीना झपटी की वारदातो को अंजाम देने वाले गिरोह को बेनकाब किया है। जिनके कब्जे से छीने हुए मोबाइल और दो पहिया वाहन बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सूरज पुत्र दुई निवासी संतोषी नगर, विकास पुत्र बिल्लु निवासी दमोरिया पुल, मनप्रीत गिल उर्फ मन्नी पुत्र अरुन कुमार निवासी रिषि नगर जालंधर के तौर पर बताई है। इन तीनों के इलावा 2 नबालिगों को भी इसी मामले में काबू किया है। थाना प्रभारी कमलीजत सिहं ने बताया कि सुशील कुमार पुत्र परमजीत सिहं निवासी कबीर एक्सटैंशन ने उन्हें 31 जुलाई 2021 को शिकायत दर्ज करवाई कि उनके घर से 3 मोबाइल फोन और 15 हजार की नकदी चोरी हो गई है। मामला दर्ज करके जांच की गई तो इस मामले में सूरज, विकास और उसका साथी मनप्रीत गिल को काबू करके पूछताछ की गई। पूछताछ में इनके दो और साथी नाबालिग सामने आए। इनसे पूछताछ की गई तो इनकी निशानदेही पर 9 मोबाइल फोन, एक एक्टिवा, 2 मोटरसाइकिल बरामद किए गए है। जो इन्होंने वारदात में इस्तेमाल किए थे। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी डाल दी है। 2 नाबालिगो को शिमलापुरी लुधियाना भेज दिया है।