अमेरिका के बढ़ते हवाई हमलों के जवाब में तालिबान प्रांतीय शहरों में हमले तेज कर रहा है। रॉयटर्स ने तालिबान कमांडर से हवाले से बताया है कि तालिबान जल्द ही और शहरों पर कब्ज़े की तैयारी में हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कांधार और हेरात जैसे शहरों पर तालिबान का कब्ज़ा अफगान सरकार के लिए बड़ा झटका होगा। अगर तालिबान कांधार और हेरात जैसे शहरों पर कब्ज़ा कर लेता है तो तालिबान के लिए काबुल की राहें आसान हो सकती हैं।