महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती आज

देश आज महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 और पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था. यूपी के नेताओं ने भी बापू और पूर्व प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. प्रदेश वासियों को ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ की शुभकामनाएं. आइए, इस पुनीत अवसर पर सत्य, अहिंसा, प्रेम और स्वच्छता के संस्कार को आत्मसात कर ‘रामराज्य’ की संकल्पना के साथ देश और समाज के विकास में निरंतर अग्रसर रहने हेतु संकल्पित हों.” मुख्यमंत्री ने कहा, “गांधी जी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने वे पहले थे. इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शान्ति और सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है. उनकी शिक्षा का अनुसरण ही गांधी जी के प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *