मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल हुए

CHANDIGARH : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पार्टी मुख्यालय में आज भाजपा में शामिल हो गए। मनप्रीत बादल को पार्टी में शामिल करके भाजपा एक मजबूत सिख चेहरे के साथ पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करेगी। मनप्रीत बादल 1995 से 2012 तक पंजाब विधान सभा के सदस्य रहे और उन्होंने 2007 से 2010 तक प्रकाश सिंह बादल की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया है। मनप्रीत ने 2011 में प्रकाश सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल (SAD) से अलग होकर पंजाब पीपुल्स पार्टी बना ली थी।
मनप्रीत चार बार एमएलए चुने जा चुके हैं। हालांकि 2012 के पिछले चुनाव में वह जीत नहीं पाए थे। उन्होंने भाकपा और शिअद (लोंगोवाल) के साथ मिलकर सांझा मोर्चा बनाया था, लेकिन चुनाव में इस मोर्चे का वोट शेयर महज 6 फीसदी ही रह गया था। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 में वो फिर विधायक बने और कैप्टन सरकार में एक बार फिर उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में पद संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *