अपनी जान जोखिम में डाल प्रेमी जोड़े ने स्कूटी पर सवार होकर की सरेआम अश्लील हरकत

LAKHNOW : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सबको हैरान कर रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी जोड़ा अपनी जान जोखिम में डाल कर अश्लील हरकत करता नजर आया। जिसके बाद किसी व्यक्ति ने उनकी वीडियो बना ली। इस वीडियो के वायरल होते ही लोग गुस्सा जाहिर कर रहे है। फिलहाल मामले के सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आ गई है और लड़के को काबू कर लिया हैं।

लखनऊ मध्य क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त अपर्णा रजत कौशिक ने पुष्टि की है कि वीडियो लखनऊ का है और हजरतगंज क्षेत्र में लिया गया था। दंपति की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आसपास के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि दंपति के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अश्लीलता फैलाने के आरोप में भी कार्रवाई की जाएगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “युगल का व्यवहार न केवल शालीनता और सामाजिक व्यवहार की सीमाओं को पार करता है, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत भी अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *