JALANDHAR : गांव मंसूरपुर (फिल्लौर) में बेअदबी का मामला सामने आया है। अराजक तत्वों ने गांव मंसूरपुर स्थित गुरु सिंह सभा गुरुघर के भीतर घुस कर बेअदबी की है। अराजक तत्वों ने गुरुघर में घुसकर जहां गल्ला तोड़ कर पैसे लूटने की कोशिश की। वहीं पर श्री गुरुग्रंथ साहिब का जहां पर प्रकाश होता है उस स्थान के पास भी बेअदबी हुई है। बेअदबी की इस घटना को लेकर सिख संगत में भारी रोष व्याप्त है। दोनों लुटेरे इतने बेखौफ थे कि एक ने अपने हाथ में कुछ उठाया और ग्रंथी की तरफ दे मारा। ग्रंथी ने अपने बचाव किया और गुरुघर से बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों लुटेरे भागने लगे तो एक को ग्रंथी ने दबोच लिया। दूसरा लुटेरा जो भाग रहा था उसे भी पकड़ लिया गया है।