लालू प्रसाद यादव का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट

पटना, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का सिंगापुर में आज किडनी ट्रांसप्लांट (Lalu Yadav Kidney Transplant) होना है. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अपने पिता को किडनी डोनेट कर रही हैं. इसके लिए पहले रोहिणी का ऑपरेशन हुआ, जो कामयबा रहा. लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. मीसा भारती ने कहा, ‘छोटी बहन रोहिणी का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हो गया है. वह पूरी तरह से स्वस्थ है. अभी ICU में है. अभी पापा का ऑपरेशन चल रहा है.’
लालू की सात बेटियों और दो बेटों में रोहिणी दूसरे नंबर की बेटी हैं. अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा है, ‘आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है. इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया. लालू यादव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है.’ सोमवार को ऑपरेशन से पहले रोहिणी ने फिर ट्वीट किया.
इस फोटो में देखा जा सकता है कि रोहिणी ऑपरेशन से पहले हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हैं. उनके चेहरे पर हिम्मत और हौसला देखी जा सकती है. रोहिणी ने फोटो में विक्ट्री साइन V भी बनाया हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *