भीख मंगवाने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड़, बच्चों से जबरन मंगवाते थे भीख

बच्चों से जबरन भीख मंगवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इसके साथ ही गिरोह के मुख्य सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। मामला धौलपुर के निहागंज थाना क्षेत्र का है।ऐसे चलाया जाता था गिरोहबताया जाता है कि गिरोह के लोग दूसरे जिलों से बच्चों को बहला- फुसलाकर धौलपुर लाते थे। इसके बाद उन्हें भीख मांगने के काम में लगा देते थे। अगर बच्चा हर रोज 200 रुपए नहीं देता था उसकी पिटाई की जाती थी। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन ने शनिवार को एक बच्चे को भीख मांगते हुए पकड़ा था। बृजेश ने बताया कि पकड़ने के बाद बच्चे की काउंसलिंग की गई। बच्चे ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के कैलारस का रहने वाला है। मुरैना जिले का राजा नाम का व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर धौलपुर लाया और भीख मंगवाने लगा। भीख मांगकर उसे हर दिन 200 रुपए देने होते हैं। 200 रुपए से कम देता तो उसकी पिटाई की जाती है। बच्चे की निशानदेही पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, रेल चाइल्ड हेल्प लाइन और पुलिस टीम ने हाईवे पुल के नीचे अवैध तरीके से बनी झोपड़ियों में छापा मारा। टीम शनिवार शाम ओंडेला रोड मोड के पास जरौली फाटक पर गई। मौके से गिरोह का सरगना मुरैना का रहने वाला राजा पकड़ा गया। सरगना के साथ उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया। बाल कल्याण समिति सदस्य बृजेश मुखरिया ने निहालगंज थाना पुलिस में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *