मिनी बस के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ा, तो महिला ने स्टेयरिंग थामकर बचाई जान

महिलाओं और बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस के ड्राइवर को अचानक दौरा पड़ गया, जिससे वो नीचे गिर पड़ा. इसके बाद बस में सवार 42 साल की योगिता साटव ने बिना देरी किए बस की स्टेयरिंग थाम ली. योगिता ने 10 किलोमीटर तक बस को ड्राइव किया और ड्राइवर को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसकी जान बचाई.ड्राइवर को अचानक पड़ गया दौराजानकारी के अनुसार ये घटना सात जनवरी की है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. एक अधिकारी ने बताया कि योगिता अन्य महिलाओं और बच्चों के साथ शिरूर में एक कृषि पर्यटन स्थल पर पिकनिक मनाने के बाद बस से लौट रही थीं. इस दौरान ड्राइवर को दौरा पड़ने लगा और उसे सुनसान जगह पर गाड़ी रोकनी पड़ी. योगिता ने कहा कि मुझे कार चलानी आती है. बच्चों और महिलाओं को घबराया देख मैंने बस चलाने का फैसला लिया. योगिता ने अन्य लोगों को भी उनके घर तक छोड़ा. संकट के समय बिना घबराए सूझबूझ से काम लेने के लिए लोग योगिता की सराहना कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *