मंचेरियर जिले में शनिवार को एक शख्स पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। रास्ते में प्रतिबंधित कांच से लिपटे पतंग के मांझा से उसका गला कट गया, जिससे अधिक मात्रा में खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक का नाम भीमाया था। उसकी पत्नी ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन विफल रही। हादसे में पत्नी को भी चोटें आई हैं। यह हादसा मकर संक्रांति पर्व के दौरान मंचेरियल हाईवे पर हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।