कोलकाता, भोजपुरी स्टार पवन सिंह पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बीजेपी की पहली सूची में नाम घोषित होने के बाद पवन सिंह उम्मीदवारी पीछे खींच ली थी, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। टीएमसी ने आसनसोल से मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को रिपीट किया है। पवन सिंह यू टर्न लेने से अब आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा का मुकाबला पवन सिंह से होगा।