भार्गव कैंप के चपली चौक में भाजपा की जनसभा विशाल रैली में तबदील हुई

जालंधर, भार्गव कैंप के चपली चौक में आज भारतीय जनता पार्टी की जनसभा एक विशाल रैली में बदल गई क्योंकि इस जनसभा में इलाके से बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए, जिन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में सुशील रिंकू को बड़े अंतर से विजयी बनाने का प्रण लिया। रैली में पहुंचे लोगों ने कहा कि उन्हें किसी भी बाहरी उम्मीदवार पर भरोसा नहीं है जो चुनाव जीतने के बाद अपने जिले में लौट जाएगा और लोगों को छोटे-मोटे काम के लिए उम्मीदवार के पीछे भागना पड़ेगा। लोगों ने कहा कि सुशील रिंकू उनके अपने प्रत्याशी हैं और उनके बीच रहे हैं। इसलिए वह लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार सुशील रिंकू को ही वोट डालेंगे।

लोगों को इस भरोसे पर उनका अभिवादन करते हुए रिंकू ने कहा कि वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतनरे के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुशील रिंकू ने कहा कि लोगों के सभी मुद्दे पहल के आधार पर हल करवाएंगे और इसके लिए जहां भी जाना पड़े वह जाएंगे। जालंधर की इंडस्ट्री, कारोबार के अनेकों ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें राज्य सरकारों ने नजरअंदाज किया है। सांसद बनने के बाद इन मुद्दों को वह केंद्र के हस्तक्षेप से हल करवाएंगे। इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल, राज कुमार राजू, परवेश तांगड़ी, राजन अंगुराल, डॉक्टर सन्नी, अजय कमार, सोनी कुंदल, विजय कुमार बल्लू, बृजेश मिंटू, राकेश राणा, शिव कुमार सोनू, सुभाष गोरीया, ईश तांगड़ी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *