जालंधर, (विशाल)- भारतीय संस्कृति की रक्षा को लेकर श्री नरसिंह महायज्ञ का आयोजन माडल टाउन में हुआ। इसमें जिले भर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां दी। इस मौके पर गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, ब्रजभूमि मथुरा को तीर्थ नगरी घोषित करने तथा पवित्र यमुना में गिर रहे दूषित जल को रोकने की मांग सरकार के समक्ष की गई।इस दौरान नारायणी सेना न्यास प्रमुख आचार्य रामानुज ने कहा भारतीय संस्कृति की रक्षा हेतु यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। नव भारत निर्माण हेतु गुरुकुल पद्धति को संपूर्ण भारत के जिलों में स्थापना करने के लिए भी व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे है। इस मौके पर राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य देव मुरारी बापू ने कहा यज्ञ भगवान विष्णु का स्वरूप होता है। इसमें सभी को आहुतियां देनी चाहिए। हवन में आहुतियां देने से मन को शांति मिलती है। इसके साथ ही हवन से पर्यावरण की शुद्धता भी होती है।