जालंधर में Corona केसों के चलते इन 16 नाकों पर किए गए SDM स्तर के अधिकारी तैनात

जालंधर, (विशाल)-कोरोना का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के बढ़ते केसों के देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती के आदेश जारी कर दिये है। जालंधर डीसी घनश्याम थोरी ने जहां मास्क न पहनने वालों को सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये है। डीसी घनश्याम थोरी के निर्देश पर जिले भर में 16 स्थानों पर पुलिस और स्वास्थ्य टीमों के संयुक्त नाके लगाए गए हैं। सरकारी प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों को इन नाकों पर अनिवार्य कोविद -19 परीक्षण से गुजरना पड़ा। आज जिलें के 16 जगहों पर एसडीएम व्यक्तिगत रूप से इन नाकों की निगरानी कर रहे हैं। जिलें में एसडीम-1 के अधीन नंगल शामा, बीएसएफ चौंक, जालंधर हाईट्स पर नाका लगाया गया है। जबकि एसडीएम नकोदर, कंग साबो लिदड़ां, बी.एस.एन.एल. टॉवर मेहतपुर, पुलिस स्टेशन मेहतपुर, सेवा केंद्र मेहतपुर, उग्गी, सरकारी अस्पताल शामिल है। एसडीम शाहकोट में टी. प्वाइंट लोहियां खास शाहकोट, रेलवे ओवरब्रिज शाहकोट, सलाईचन चौक शाहकोट पर नाका लगाया गया है। एसडीएम फिल्लौर में हाई टेक नाका सतलुज पुल पर और उसके बाद नजदीक सिविल अस्पताल पर नाका लगाया जाएगा। एसडीएम-2 के अधीन रेरू बाईपास मकसूदां चौंक नजदीक सब्जी मंडी पर नाका लगाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *