भविष्य में सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया

जालंधर, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने आज एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा जरूरतमंदों की सेवा में भूमिका के लिए की प्रशंसा की और संगठन को कल्याण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) जालंधर ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के साथ एक बैठक की, जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन गुरमेल सिंह ने 2014 से एसोसिएशन की उपलब्धियों और उनके द्वारा समाज कल्याण के लिए प्रदान की गई सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की तथा संस्था को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संस्था द्वारा अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।इस अवसर पर संस्था द्वारा चैरिटी शॉप करतारपुर के मास्टर अमरीक सिंह, कैप्टन बलविंदर गढ़दीवाल, डा. अशोक सहोता, कैप्टन अनिल कुमार, कैप्टन कुलविंदर सिंह को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।इस मौके पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा कैप्टन बलविंदर सिंह गढ़दीवाल, डा. सुरजीत लाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *