जालंधर, (रोहित भगत)- जालंधर में पिछले दिनों मॉडल टाउन के साथ लगते क्षेत्र लतीफपुरा में गरीब परिवारों के घर पर कार्यवाही करने पर भगवंत मान सरकार को लेकर सामाजिक संस्थाओं ने भी मोर्चा खोलना शुरू कर दिया है।आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा की अध्य्क्षता में पंजाब सरकार मुर्दाबाद,भगवंत मान तूने क्या किया आम आदमी को बे घर किया ,जिनका टूटा मकान उनका पुरा करो नुकसान के नारों लगाए गए।और पंजाब के गवर्नर के नाम जालंधर के एडीसी को मांग पत्र सौंपा गया।इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृती मंच के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी आवास योजना के तहत जिनके सिर पर छत नही है उनको मकान बनाकर दे रही है।लेकिन पंजाब सरकार जो कि भगतसिंह का नाम लेकर सत्ता में आई थी लेकिन भगत सिंह के पदचिन्हों पर चलने की जगह जनरल डायर के पदचिन्हों पर चलने लग गई हैं।उन्होंने कहा सरकार पहले सफेद पॉश नेताओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए कब्जे छूटा गरीबो का हक उनको दे।उन्होंने कहा लतीफपुरा में गरीब परिवारों को घर सेफ़ बे घर कर दिया गया है।लोग अपने छोटे बचो के साथ ठंड में सड़कों पर सोने को मजबूर है।पंजाब में आज से पहले भी अकाली दल भाजपा और कांग्रेस ने कई साल राज किया लेकिन किसी को घर से बे घर नही किया गया।लेकिन आप सरकार ने बिना किसी मार्किंग किया लोगो को बे घर कर दिया।सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी जिस सुप्रीम कोर्ट के आर्डर की बात कर रही है वह आर्डर आज के नही बल्कि पुराने है।सरकार चाहती तो केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रही आवास योजना के तहत, या फिर सरकारी मूल्य पर गरीब परिवारो से पैसे लेकर इन सभी परिवारों को बे घर करने से रोक सकती थी।उन्होंने कहा जब सरकार सत्ता में आए थी तो उन्होंने ने कहा था कि वह आम लोगो कि सरकार है लेकिन आज सरकार की नियत से पता लग गया है कि वह गरीबों की नही बड़े बड़े व्यपारियो की सरकार ही है क्योंकि जिस जमीन पर उन्होंने गरीब परिवारों को उजाड़ा है वह जमीन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट किसी बड़े व्यपारियो या मंहगे मूल्य पर बेचने में है।सरकार चाहती तो गरीब परिवारो को पहले इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा बनाई गई फ्लैट में शिफ्ट कर सकती थी।उन्होंने कहा भगतसिंह का नाम लेकर वोटें लेने वाले भगवंत मान जनरल डायर वाले काम करना बंद करे ।इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव डॉ विनीत शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगो को एक मौका देने की बात कर रही थी।लेकिन आज सरकार लोगो को धोखा दे रही है।
इस अवसर पर अजमेर सिंह बादल, डॉ विनीत शर्मा,संदीप तोमर, अश्वनी अटवाल,सुरिंदर कुमार,जतिंदर कुमार,धर्मपाल, रंजग कुमार,राकेश कुमार,जसवीर सिंह,मलकीत सिंह,गुरजीत सिंह,आकाश दीप,हरप्रीत सिंह,जीवन कुमार,चेतन कुमार अन्य मौजूद रहे।