बिग बॉस 16 आखिरी पढ़ाव में पहुंच चुका है और जल्द ही फिनाले होने वाला है। इस बार फिनाले में 6 लोग जाने वाले हैं और घर में 7 ही लोग बचे थे जिनमें से टीना दत्ता बाहर हो गई हैं। फिलहाल ये एपिसोड टीवी पर नहीं आया है। टीना इस सीजन की चर्चित कंटेस्टेंट रही हैं और बीते कुछ दिनों से वह शालीन भनोट के साथ अनबन को लेकर चर्चा में थीं।
सोशल मीडिया पर द खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक टीना एलिमिनेट हो गई हैं। द खबरी के सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा,”एक्सक्लूसिव और कंफर्म, हां टीना दत्ता घर से बाहर हो गई हैं। एलिमिनेशन कुछ मिनट पहले हुआ।” टीना के साथ शिव ठाकरे, प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट नॉमिनेटेड थे।