NEW DELHI : ड्रग्स मामले में जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 22 मार्च तक बढ़ा दिया है। दरअसल 6 हजार करोड़ के ड्रग्स केस में फंसे शिरोमणि अकाली दल के महासचिव व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पटियाला की सेंट्रल जेल में फिलहाल बंद है। बता दें, बिक्रम सिंह मजीठिया के विरुद्ध ड्रग्स केस में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एफआईआर दर्ज हुई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। जिसके बाद मजीठिया ने 24 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां से उन्हें पटियाला की सेंट्रल जेल भेजा गया था।
उधर, मजीठिया को लेकर पटियाला का जेल प्रशासन भी अब सख्ती बरत रहा है। पिछले हफ्ते शिरोमणि अकाली दल के कई बड़े नेता पटियाला की सेंट्रल जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने पहुंचे थे। लेकिन अब जेल प्रशासन की ओर से साफ कर दिया गया है कि परिवार के किसी एक सदस्य को ही हफ्ते में दो बार बिक्रम सिंह मजीठिया से मिलने की इजाजत होगी। पंजाब चुनाव में बिक्रम मजीठिया ने अपनी पारंपरिक सीट मजीठा छोड़ दी है, वह केवल अमृतसर पूर्व से कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। इस चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने वाले हैं।