गायिका लता मंगेशकर को अभी भी स्पेशल केयर की जरूरत, अभी भी रहेंगी डॉक्टर्स की निगरानी में

सिंगर कोविड 19 पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया से भी जंग लड़ रही हैं. लता मंगेशकर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अभी भी वह आईसीयू में हैं. बताया जा रहा है कि गायिका को अभी भी स्पेशल केयर की जरूरत है, इसीलिए उन्हें अस्पताल में कुछ और दिन रखा जाएगा. लता मंगेशकर अभी 5-6 दिन और डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगी.डॉक्टर्स का कहना है कि अभी उनकी हालत पहले जैसी ही है, ऐसे में किसी को भी उनसे मिलने की भी अनुमति नहीं दी जा सकती. लता मंगेशकर की सेहत और उम्र को ध्यान में रखते हुए एहतियातन उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां उनकी सेहत मॉनिटर की जा रही है और उनका ख्याल रखा जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *