फिरोजपुर में राधा स्वामी सत्संग घर की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे मिले

फिरोजपुर : बड़ी खबर है कि फिरोजपुर में राधा स्वामी सत्संग घर की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे मिले । मिली जानकारी अनुसार शनिवार देर रात किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया। विदेश में बैठे प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इंटरनेट मीडिया में इसका वीडियो शेयर किया है। वहीँ घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची और जांच पड़ताल की, जिसके बाद लिखे नारों पर रंग लगा कर मिटाया गया।

आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो वायरल करते हुए डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को केंद्र सरकार का साथ न देने की धमकी दी। उन्हें PM मोदी से भी मिलने से रोका था। आतंकी पन्नू ने डेरा संचालक और श्रद्धालुओं को हिंदुस्तान, खालीस्तान या पाकिस्तान तीनों में से एक चुनने की धमकी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *