पड़ोसन दिखाती है मेरे पति को अंडरगारमेंट्स, गिरफ्तार किया जाए

MEXICO : पड़ोसियों में झगड़े आम बात है. कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर तलवारें खिंच जाती हैं, लेकिन मैक्सिको में एक अजीब बात को लेकर दो पड़ोसियों में जंग छिड़ी हुई है. महिलाओं की इस लड़ाई ने पुलिस को भी परेशान कर दिया है. उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस मसले को कैसे सुलझाया जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची कि उसकी पड़ोसन उसके पति को अपने अंडरगारमेंट्स दिखाती है। महिला की मांग है कि पड़ोसन को गिरफ्तार किया जाए, उसने यह भी शिकायत कि वह उसके घर के सामने ही अपने कपड़े सुखाती है।
दरअसल, यह मामला मेक्सिको का है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम यूविजा है। उसकी शिकायत है कि उनकी पड़ोसन को गिरफ्तार कर तत्काल जेल में डाला जाए। उसने पुलिस से कहा कि अगर पुलिस ने ऐसा नहीं किया तो उसका घर बहुत जल्दी टूट जाएगा। महिला का का आरोप है कि पड़ोसन जान-बूझकर अपने अंडरगार्मेंट्स अपने बगीचे में सुखाती है, ताकि उसका पति उसकी ओर आकर्षित हो सके। इतना ही नहीं महिला ने यह भी दावा किया कि कई बार उसने अंडरगार्मेंट्स उसके पति को दिखाया भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *