कांग्रेस महासचिव और वायनाड से पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने मणिपुर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. एक्स पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का वीडियो पोस्ट कर उन्होंने लिखा, “मणिपुर को अस्थिर हुए एक साल से ज्यादा समय हो चुका है. यहां के लोग हिंसा, हत्या, दंगा और विस्थापन झेल रहे हैं. हजारों मासूम राहत कैंप में रहने को मजबूर हैं. आखिर प्रधानमंत्री मणिपुर पर अपना मुंह कब खोलेंगे? आखिर सरकार ने मणिपुर में शांति के प्रयास क्यों नहीं किए?”