पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 लोगों को दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया

जालंधर, जालंधर कमिश्नरेट स्पैशल ऑपरेशन की पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 लोगों को दो पिस्तौल और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी शिवनगर नागरा हरजिंदर सिंह उर्फ मनी वालिया पुत्र प्यारा सिंह निवासी बाबा बकाला अमृतसर हाल निवासी शहीद उधम सिंह नगर रामा मंडी के तौर पर बताई गई है। डीसीपी गुरमीत सिंह बताया कि स्पैशल ऑपरेशन यूनिट की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लवप्रीत सिंह और हरजिंदर सिंह उर्फ मनी जो की लड़ाई झगड़ा करने के आदी हैं और उनके पास अवैध हथियार है सूचना के आधार पर डीएवी पुल के निकट से इन दोनों को काबू किया इनके कब्जे से एक पिस्तौल 315 बोर दो जिंदा कारतूस और एक पिस्टल 32 बोर और 3 जिंदा रोद बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। लवप्रीत सिंह के खिलाफ कई थानों में लड़ाई झगड़े और अपराधिक मामलें दर्ज है आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ मनी के खिलाफ भी लड़ाई झगड़े के थाना 8 में 2 मामलें दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने यह हथियार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लेकर आए थे। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *