जालंधर नगर निगम ने बुधवार सुबह काला सिंघा रोड, बूटा पिंड व सिद्धार्थ नगर में बन रही अवैध कालोनियों पर नगर निगम की डिच चली। निगम अधिकारी ने बताया कि सुबह 6 बजे ही एक्शन लिया गया। कुछ दिनों पहले काला संघिया रोड बिजली घर के पीछे दो कोलोनियाओ को तोड़ दिया ये दो कोलोनिया एक तारी नामक कालोनिजर ओर इसी के साथ सुरेश ,तारीऔर उस के रिश्तेदार की भाईवाली थी इन दो कॉलोनियों में जहा पर निगम ने इस पर पहले कानूनी कार्रवाई कर कर एफ आई आर भी दर्ज की थी परंतु इन कॉलोनाइजर ओ द्वारा कानून की धज्जियां उड़ाते हुए वहां पर प्लाट बेचने का सिलसिला जारी रखा जिस पर आज सख्त कार्रवाई करते हुए इन दोनों कॉलोनियों को तहस-नहस कर दिया । निगम अधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ नगर में बन रहीं अवैध कोलोनी भी निगम की टीम ने तोड़ दिया है। यहां सड़कों और सीवरेज को डिच ने उखाड़ फेंका है। निगम अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि डोली पैलेस काला सिंघा रोड पर अवैध तरीके से 5 दुकानें और पीछे अवैध तरीके से कालोनी काटी जा रही हैं। इस पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। घास मंडी चौक के नजदीक श्मशान भूमि के पास बन रही सात दुकानों को भी निगम ने सुबह कार्रवाई करके तहस-नहस कर दिया निगम की इस कार्रवाई पर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।