पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को किया काबू

जालंधर, नशा तस्करी के खिलाफ चलाई जा रही स्पेशल मुहिम के तहत थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित दो आरोपियों को काबू किया है जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम नंगल शामा चौंक के पास मौजूद थी। तभी होशियारपुर की तरफ़ से स्कूटी पर आते हुए दो नोजवान दिखाई दिए जो कि पुलिस पार्टी को देकर एकदम से घबरा गए और स्कूटी पीछे की तरफ को मोड़ने लगे तभी मौके पर मौजूद ए एस आई मनजिंदर सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से दोनों को काबू कर तलाशी ली तो आरोपी कमलजीत सिंह के पास से 65 ग्राम नशीला पदार्थ और आरोपी प्रदीप कुमार के पास 35 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी कमलजीत सिंह वासी हरनामदासपूरा के कब्जे से 65 ग्राम नशीला पदार्थ और प्रदीप कुमार वासी रेलवे कॉलोनी रामामंडी के कब्जे से 35 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *