जालंधर, देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी पुश्प बाली ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव आठोलां से गांव निजरा की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली तो उनसे 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविपाल सिंह उर्फ रवि निवासी गांव शेखपुरा, जडिआला गुरू और जगदीप सिंह उर्फ सागर निवासी गांव गुनोवाल के रूप में हुई है।