जालंधर, पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आज थाना नंबर सात की पुलिस ने गढ़ा रोड पर स्थित bills body स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियां 2 युवकों को हिरासत लिया है। जानकारी मुताबिक थाना नंबर सात की पुलिस ने सूचना मिलते ही वहां पर मौके पर पहुंचकर रेड मारी जिसके चलते वहां से लड़कियों लड़के हिरासत में लिए गए। पुलिस का कहना है कि सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य में स्पा सेंटर ,जीम नहीं खोल सकते इसके बावजूद bilssbody स्पा सेंटर खुला हुआ है जहां से 6 लड़कियां दो लड़के बरामद किए गए हैं।