पंजाबी सिंगर को डेट कर रही है भाजपा सांसद की पहली पत्नी रानी

NEW DELHI : भाजपा सांसद मनोज तिवारी का राजनितिक मामला हो या निजी मामला हमेशा ही मीडिया में वह चर्चा का विषय बने रहते है। इस बार मामला जो है उनकी पहली पत्नी रानी से जुड़ा हुआ है। आपको बता दें कि मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी 2012 में अलग हो गए थे। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। जब मनोज तिवारी का अपनी पहली पत्नी रानी से तलाक़ हुआ था तो ये मामला ख़बरों में बेहद गर्म था। दोनों के तलाक की खबरें सुनकर लोग हैरान रह गए थे। वह हमेशा से एक दुसरे के साथ रहते थे लेकिन उनके रिश्ते के इस तरह का अंत लोग पचा नहीं पा रहे थे। खैर, हालात बदलते रहे और समय के साथ-साथ दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में ढल गए। लेकिन अब ऐसा सुनने को मिला है कि मनोज तिवारी की पत्नी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही है।
एकम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में रानी और एकम एक साथ नजर आ रहे है। दोनों एक साथ बेहद ही क्यूट दिख रहे है। एकम ने इस पोस्ट के साथ एक बेहद ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है। इस फोटो को चंद मिनटों में ही कई लोगों ने लाइक कर दिया इतना ही नहीं इस फोटो से पिछले लम्बे समय से रानी के डेट करने के कयासों पर भी मोहर लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *