नई दिल्ली, देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (शनिवार को) कांग्रेस मुख्यालय पर राजनीतिक हलचल तेज है. आज सुबह 10 बजे से कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू हुई. इस बैठक में पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है. G-23 नेता इस मांग को उठा सकते हैं. इसके अलावा 5 राज्यों में होने वाले चुनावों पर भी रणनीति बनाई जा सकती है.