पटियाला में स्कार्पियो और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 स्टूडेंट समेत 5 की मौत; 15 घायल

PATIALA : पंजाब में दशहरे के दिन हुए भायनक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए है। हादसा पटियाला में सनौर के गांव जगतपुरा में तड़के हुआ। मृतकों में स्कार्पियो सवार करमजोत सिंह निवासी गांव बघौर, (समराला) और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव सराज, श्री मुक्तसर साहिब शामिल हैं। ये दोनों यहां पंजाबी यूनिवर्सिटी में एमटेक के स्टूडेंट थे। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली में सवार तीन लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। यह हादसा उस समय हुआ जब जब करनाल से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली पर माथा टेक कर पटियाला वापस आ रहे थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ट्राली में टक्कर मारी।
इस हादसे में घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों को यहां के राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ट्रैक्टर ट्राली में सवार सभी लोग ईंट रोड़ी तोड़ने का काम करते हैं। इस हादसे के बाद स्कार्पियो गाड़ी बुरी तरह हादसाग्रस्त हो गई है। उधर हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *