
बिग बॉस 15 शुरू होने जा रहा हैं शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट के नाम तितलियां फेम पंजाबी सिंगर अफसाना इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं तो अब एक और सिंगर अकासा सिंह का नाम भी इसमें शामिल हो गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अकासा भी बिग बॉस के घर में दिखाई देंगी. अकासा का नाम नॉन-फिक्शन की दुनिया के लिए नया नहीं हैं. उन्होंने 2014 में वो सिंगिंग रियल्टी शो ‘इंडियाज रॉ स्टार’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. इस शो में उनके गुरु हिमेश रेशमिया थे जिन्होंने ‘सनम तेरी कसम’ फिल्म में उन्हें गाना गाने का मौका दिया. अकासा ने इस फिल्म में ‘तू खींच मेरी फोटो’ गाना गाया था जो काफी हिट रहा था. इसके अलावा अकासा को आस्था गिल के साथ ना गिन गाने में भी देखा गया था. यो गाना भी काफी पॉपुलर हुआ.