एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक बड़ी मर्जर डील की खबर सामने आई

नई दिल्ली, (R.aajtak.com)-एंटरटेनमेंट सेक्टर में एक बड़ी मर्जर डील की खबर सामने आई है. Zee एंटरटेनमेंट ने Sony Pictures India के साथ मर्जर डील साइन की है. यानी Zee Entertainment का अब सोनी पिक्सर्स में विलय होगा. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है. डील के मुताबित सोनी पिक्चर्स विलय होने वाली कंपनी में करीब 1.575 अरब डॉलर (करीब 11,500 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी. ZEEL के निदेशक मंडल ने 22 सितंबर, 2021 को आयोजित अपनी बैठक में इस विलय सौदे को मंजूरी दे दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *