नेहा धूपिया की बेटी मेहर को मिला भाई, एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया

NEW DELHI : एक्ट्रेस नेहा धूपिया दोबारा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। नेहा धूपिया की बेटी मेहर को भाई मिल गया है। नेहा यूं तो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं लेकिन अभी उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उनके पति अंगद बेटी ने सोशल एकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी है। इसके बाद उन्हें इंटरनेट पर ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। अगंद बेदी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पत्नी नेहा धूपिया संग एक फोटो साझा की है। इस फोटोज में दोनों सफेद रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। दोनों के इस फोटो में दोनों के रोमांटिक अंदाज के अलावा नेहा धूपिया का क्यूट बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट में अंगद ने नन्हे मेहमान के आने की खुशी फैंस के साथ शेयर की है. इस को शेयर करते हुए अंगद ने कैप्शन में लिखा- ‘आज ऊपरवाले ने आज हमें बेटे के रूप में आशीर्वाद दिया है। नेहा और बेबी दोनों ठीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *