काठमांडू, पंजाब से भागे भगोड़े कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपने की आशंका है। ऐसे में भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वो अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की ्अनुमति न दे। भारत ने कहा है कि अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। अमृतपाल सिंह अजनाला कांड के बाद सुर्खियों में आया था। खालिस्तान का समर्थन करने वाले अमृतपाल गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद से ही फरार है। पंजाब पुलिस पिछले कई दिनों से अमृतपाल सिंह की तलाश कर रही है।