जालंधर, हाईकोर्ट में दाखिल कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय जज ने 9 फरवरी को अगली तारीख मुकर्रर की है। जिससे अब निगम चुनाव में देरी होगी। चर्चा यह भी है कि सरकार खुद अभी निगम चुनाव नहीं करवाना चाहती है।
कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी और अन्य ने जालंधर की वार्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका के बाद सरकार ने नई वार्डबंदी जारी करते हुए सरकार ने 15 नवंबर से पहले चुनाव करवाने का ऐलान किया था। लेकिन सरकार चुनाव नहीं करवा सकी है।
नई वार्डबंदी के खिलाफ कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी व अन्य ने एक अलग से याचिका लगा दी। इसी याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान अगली ताऱीख 9 फरवरी को दी गई है, जिससे अब वार्डबंदी पर 9 फरवरी को सुनवाई होगी।
कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने बताया कि हाईकोर्ट में सरकार ने फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव का हवाला दिया गया है। फगवाड़ा नगर निगम का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद माननीय जज ने 9 फरवरी की अगली तारीख दी है। बेरी के मुताबिक सरकार खुद इलैक्शन नहीं करवाना चाहती है।