सुखदेव कुमार ड्राइवर 38 साल की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए

जालंधर, (संजय शर्मा )-जिला लोक संपर्क दफ़्तर में तैनात ड्राईवर सुखदेव कुमार वीरवार को 38 वर्ष की सेवाए निभाने के बाद सेवानिवृत्त हुए।उनकी सेवानिवृत्ति पर स्थानीय जिला लोक संपर्क दफ़्तर में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें जिला लोक संपर्क अधिकारी सुबेग सिंह जालंधर, जिला लोक संपर्क अधिकारी कपूरथला श्री कमलजीत पाल और सभी स्टाफ सदस्यों ने सुखदेव कुमार को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सुखदेव कुमार ड्राईवर द्वारा निभाई गई शानदार सेवाओं के लिए जिला जन संपर्क अधिकारी सुबेग सिंह ने उनकी सराहना करते कहा कि उन्होंने पूरी जिम्मेदारी, परिश्रम और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभाई। उन्होंने सुखदेव कुमार ड्राइवर को उनकी सेवानिवृत्ति पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी जतिंदर कोहली व संगीता भामरा व अन्य स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *