जालंधर, जौहल मार्केट में पारस मल्होत्रा ने एक बार फिर से गुुंडागर्दी की है। सतवा क्लब (SATVA CLUB) में फायरिंग करने और लोगों को पीटने वाले पारस मल्होत्रा ने जौहल मार्केट में भी अपने साथियों के साथ गुंडागर्दी की है।
मीडिया रिपोर्ट मुताबिक जैहल मार्किट के पास पारस मल्होत्रा ने अपने साथियों के साथ राजा निज्जर पर जानलेवा हमला किया है। पीड़ित राजा निज्जर ने बताया कि उसे पारस मल्होत्रा द्वारा फोन कर घर के बाहर आने के लिए कहा गया। जब वह बाहर आए तो पारस ने अपने दो अज्ञात साथियों सहित उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित राजा निज्जर ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस इस मामले में सुनवाई नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा लगतार टाल-मटोल की जा रही है। पीड़ित निज्जर ने बताया कि कुछ समय पहले पारस मल्होत्रा द्वारा सतवा क्लब (SATVA CLUB) के बाहर फायरिंग के मामले पुलिस और कुछ लोगों ने पीड़ित राजा निज्जर से राजीनामा करवाया था।