नहीं लगेगा श्रावणी मेला, बाबा बैद्यनाथ मुझे माफ करें : हेमंत सोरेन

रांची/देवघर : (रोजाना आजतक)-कोविड-19 महामारी की वजह से इस वर्ष देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेला का आयोजन नहीं होगा. राज्य सरकार ने इस साल आयोजन स्थगित करने का फैसला लिया है. स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी पुष्टि की है. साथ ही उन्होंने ऐसा निर्णय लेने के लिए भगवान भोलेनाथ से क्षमा भी मांगी है. बुधवार को पंडा धर्मरक्षिणी सभा, देवघर का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने प्रोजेक्ट भवन पहुंचा था.लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में ऐतिहासिक श्रावणी मेला शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मंदिर बंद होने से परेशानी हो रही है. लोगों की आस्था का विषय होने के कारण सरकार को मंदिर खोलने और श्रावणी मेले के आयोजन की अनुमति देनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *