जालंधर,(संजय शर्मा)-स्पेशल ऑपरेशन की टीम ने नशीली गोलियों सहित तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसओयू के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया की उक्त आरोपी को 1000 नशीली गोलियों सहित पटेल चौक के नजदीक से काबू किया गया हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन पुत्र जागीर सिंह वासी चगीटी के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।