LAKHNOW : लखीमपुर खीरी मामले पर कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा और योगी सरकार पर हमलावर है। पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी इस समय राहुल गांधी के साथ लखनऊ में हैं। इस मौके पर चरणजीत चन्नी ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी मारे गए किसानों के परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस दौरान कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मैं पत्रकार सहित मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं।